जमशेदपुर, फरवरी 6 -- पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में गुरुवार को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें 2018-21, 2019-22 और 2020-23 बैच के 700 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए। समारोह का उद्घाटन जुगसलाई विधायक एवं शासी निकाय के अध्यक्ष मंगल कालिंदी और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने किया। सचिव चन्द्रशेखर टुडू ने स्वागत भाषण में कहा कि कॉलेज की निरंतर प्रगति के लिए अध्यक्ष के साथ प्रयास जारी हैं और भविष्य में पीजी और बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी हो रही है। उन्होंने नैक से मिली बी ग्रेड मान्यता को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कुलसचिव ने विधायक को विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य का सर्टिफिकेट सौंपकर बधाई दी। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कॉलेज के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.