जमशेदपुर, जनवरी 22 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत दिघी पंचायत के लोवाडीह हरि मंदिर के समीप गुरुवार को करीब 52 लाख की जिला परिषद से स्वीकृत उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। इसके लिए विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू , सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा व प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, मुखिया प्रतिनिधि दीपक मुर्मू व ग्राम प्रधान किंकर महतो ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि लोवाडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो जाने से लोगों को प्राथमिक स्तर की चिकित्सा सुविधाएं अब यहीं से मिलने लगेगी।निर्माण कार्य का ठेका नौलखा कंस्ट्रक्शन जमशेदपुर को मिला है। इस दौरान झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो, दीपक रंजीत, अशोक महतो, सुजीत महतो व प्रह्लाद महतो, समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.