जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुरी के जंगल से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान मंगलवार को सुबह कर ली गई है। वह कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा गांव का रहने वाला था। बांगुड़दा गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता गोपाल महतो ने बताया कि मृतक कान्हाई महतो (35 वर्ष) मानसिक रूप से बीमार रहता था। वह काटिन बाजार स्थित एक गल्ला दुकान में मजदूरी करता था। वह बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था और लापता हो गया था। परिजनों द्वारा अपने सगे संबंधियों के पास खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चल पाया था। वह अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ घर में रहता था और उसके माता -पिता की मृत्यु पूर्व में ही हो गई थी। अपने माता - पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बेटियों में बड़ी बेटी की शादी बनकुंचिया गांव में हुई है। वह मजदूरी करके ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.