पटमदा के बेलटांड़ चौक से शटर का ताला तोड़कर चोरी
जमशेदपुर, जून 17 -- पटमदा: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलटांड़ चौक परिसर स्थित झारखंड इलेक्ट्रिकल दुकान से मंगलवार को देर रात अज्ञात लोगों ने 1 लाख से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रिक सामानों की चोरी कर ली है। इसकी जानकारी बुधवार को सुबह तब हुई जब दुकानदार शेख आसिफ दुकान खोलने पहुंचे। आसिफ ने बताया कि शटर का ताला तोड़कर 1 लाख से अधिक मूल्य के तार, पंखा, बल्ब आदि सामानों की चोरी कर ली गई है। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने मामले की छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.