जमशेदपुर, मई 2 -- पटमदा: पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी टोला बड़डीह में शुक्रवार देर रात चोरी की एक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने विजय मुर्मू के घर को निशाना बनाते हुए कमरे का ताला तोड़कर 3 खस्सी चुरा लिए। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। यहां खस्सी चोरी की यह दूसरी घटना है जब पुलिस द्वारा मुख्य सड़क पर लगातार गश्त अभियान चलाने के बावजूद बेखौफ होकर अंजाम दिया है।

घटना का विवरण पीड़ित विजय मुर्मू की पत्नी सुमित्रा मुर्मू ने बताया कि घर में कुल 26 खस्सी और बकरियां रखी गई थीं। चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और बाहर से लगे ताले को तोड़कर सिर्फ खस्सी लेकर फरार हो गए। इस चोरी से परिवार को लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी देर रात होने पर परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों के बीच इस ...