जमशेदपुर, फरवरी 3 -- पटमदा: पटमदा के दगदीगोड़ा स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में 8 फरवरी से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को आश्रम परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आश्रम संचालक शंभू दास बाबाजी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो व जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी संयुक्त रूप से करेंगे। तीनों दिन भागवत कथा, प्रवचन, लीला कीर्तन एवं बाउल संगीत पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, नवद्वीप एवं मेदनीपुर के कलाकार प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान साधु सेवा एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...