जमशेदपुर, फरवरी 16 -- पटमदा के जाल्ला गांव में मध्य विद्यालय के पास एक घर में बंधी 2 खस्सी (बकरी) की चोरी हो गई। शुक्रवार देर रात चोरों ने देवेंद्र महतो के कच्चे मकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी देवेंद्र ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य अन्य दिनों की भांति पीछे वाले पक्के मकान में सोए थे, जबकि कच्चे मकान में धान एवं अन्य वस्तुओं के अलावा खस्सी को घुसाने के बाद ताला बंद कर दिया गया था। शनिवार सुबह जब उस घर की तरफ देखा तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ पाया। घटना की जानकारी लोवाडीह की चौकीदार को दे दी गई है। फिलहाल इस घटना के बाद पशुपालकों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.