जमशेदपुर, फरवरी 15 -- पटमदा। पटमदा के जलडहर में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार रात करीब 8 बजे हुई। सूत्रों के मुताबिक, एक बाइक पर सवार धूसरा गांव निवासी प्रदीप सिंह (17) व राहुल सिंह (14) एवं उनके रिश्तेदार कोलाबनी निवासी करुणा सरदार (19) पटमदा बाजार से चिटाबुरु मेला जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार आगुईडांगरा निवासी तुहिन लायक (30) जमशेदपुर से अपने घर लौट रहे थे। प्रदीप और करुणा के सिर पर चोट है, जबकि राहुल को छाती में दर्द है। बताते हैं कि दुर्घटना की सूचना पर पटमदा पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना में तुहिन लायक को मामूली चोट है।

हिंदी हिन...