जमशेदपुर, जनवरी 25 -- पटमदा: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौंरा गांव में शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सब्जी पैक कर रहे एक किसान नीलकंठ सिंह (69 वर्ष) को कुचल दिया। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट होने से उन्हें बेहोशी की हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स अस्पताल रांची रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना में शामिल ट्रक का चालक भूतनाथ महतो बगल के ही घाघरा गांव निवासी है जो गड़बेता (पश्चिम बंगाल) से नियमित सब्जी लेकर जमशेदपुर जाता है। शनिवार को वह जमशेदपुर से लौटने के क्रम में रास्ते में खूब शराब पी ली और अपने घर से करीब 2 किमी पहले ही दुर्घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने पटमदा पुलिस को जानकारी दी और घायल ...