जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- पटमदा। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। ग्राम चंपीर की नाबाद बिहार सरकार की 1 एकड़ 40 डिसमिल भूमि पर अतिक्रमण करने की लोगों ने अंचल कार्यालय में लिखित शिकायत की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी ने कार्रवाई की। उनके निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक, अंचल अमीन एवं पटमदा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वे 30 अप्रैल 2026 को थाना दिवस के अवसर पर अपने राजस्व संबंधी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। जांच के बाद अतिक्रमण के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...