जमशेदपुर, मई 21 -- पटमदा : एसएस 2 उच्च विद्यालय, पटमदा में गुरुवार को समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना था।समर कैंप के दौरान जुंबा डांस, पिट्टू और गुल्ली-डंडा जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और उमंग के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर दिनभर बच्चों की प्रतिभा, खुशी और उत्साह से गुलजार रहा।कार्यक्रम में कुल 145 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 86 बालक एवं 59 बालिकाएं शामिल थीं। कैंप के सफल संचालन में शिक्षिका मिताली बसु, महेश कुमार द्विवेदी, अनीता मुर्मू एवं तानिया सिंह की अहम भूमिका रही।समापन यह भी पढ़ें- पटमदा के एसएस 2 उच्च विद्यालय में...