जमशेदपुर, मई 19 -- पटमदा : विभागीय निर्देशानुसार एसएस 2 उच्च विद्यालय, पटमदा में मंगलवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना था। कैंप में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुई समर कैंपकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से मानसिक एकाग्रता का अभ्यास किया। इसके बाद दौड़, पुश-अप, सिट-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों से बच्चों में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा मिला। यह भी पढ़ें- समर कैंप में पहले दिन बच्चों ने उत...