पटमदा की शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा का सीसीआरटी प्रशिक्षण के लिए चयन
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा की शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा का चयन सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) गुवाहाटी के 21-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ। यह केंद्र भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।प्रशिक्षण में 16 राज्यों के शिक्षकों ने भाग लिया, जिसमें झारखंड का दबदबा रहा। डॉ. झा ने बांस कला, टेराकोटा, अपशिष्ट प्रबंधन, लोकगीत एवं संस्कृति से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहां उन्होंने पुस्तक विमोचन में भी योगदान दिया तथा गुवाहाटी के एनजीओ वॉइस ऑफ एनवायरनमेंट द्वारा सम्मानित की गईं।डॉ. झा ने इस उपलब्धि का श्रेय डीईओ नीसु कुमारी, रांची जेसीईआरटी, विद्यालय के बच्चों एवं प्रबंधन समिति को दिया। यह भी पढ़ें- कैंब्रियन में कला एकीकृत परियोजना 'विहंगम' का आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.