जमशेदपुर, मार्च 6 -- पटमदा: पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला की ओर से युवा दिवस के मौके पर आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच शुक्रवार को एक समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के साथ -साथ खेलकूद भी जरूरी है, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। क्योंकि खेल से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है और मन में एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि खेल से भी करियर का निर्माण हो सकता है इसलिए अगर आपके अंदर खेल के प्रति रुचि हैं तो अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को इस वार्षिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित कर सकते हैं, यह बेहतर माध्यम है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए बहुत सारे अवसर खोल दिए हैं, खिलाड़ियों की सीध...