जमशेदपुर, जून 22 -- पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव में एक सांड़ का आतंक बढ़ता जा रहा है। सांड़ आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। ताजा घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है। बिड़रा टोला डांगा निवासी शिशुलाल महतो बैलगाड़ी से खेत में गोबर खाद लेकर जा रहे थे। इस दौरान बिड़रा स्कूल मोड़ के समीप सांड़ ने अचानक उनपर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गुप्तांग समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शिशुलाल महतो को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय...