जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- पटमदा। राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती शैक्षणिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गणित क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम की शुरुआत गणित क्लब के शिक्षक श्रीमंत प्रमाणिक एवं विद्यार्थियों द्वारा श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि गणित केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को व्यवस्थित और तार्किक बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने दैनिक जीवन में गणित के उपयोग, वैज्ञानिक सोच के विकास तथा रामानुजन के गणितीय योगदान और उनके कार्यों के वैश्विक महत्व पर विस्तार ...