जमशेदपुर, मार्च 22 -- पटमदा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण सौगात के रूप में गोपालपुर से पश्चिम बंगाल सीमा तक 19 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास शनिवार को किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क गोपालपुर से कुमारदा, हुडुम्बिल, हुटुपाथर, बनकुंचिया, कांकु होते हुए दांदुडीह (पश्चिम बंगाल सीमा) तक बनेगी। लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग की देखरेख में सीआरआईएफ (सेंट्रल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड) के तहत होगा। निर्माण का जिम्मा मेसर्स दिलीप कुमार, रांची को सौंपा गया है।विभागीय कनीय अभियंता अमित रंजन के अनुसार सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। इसमें पीसीसी एवं कालीकरण दोनों शामिल रहेंगे। निर्माण पूरा होने पर एक...