पटना IGIMS में पुलिस ने दो मेडिकल छात्रों को उठाया, हंगामे के बाद ओपीडी बंद; ऑपरेशन टले
पटना, मई 22 -- बिहार की राजधानी के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी हंगामा हुआ। इंजीनियर समेत तीन लोगों के साथ गुरुवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस बीती आधी रात लगभग 2 बजे दो मेडिकल छात्र शौर्य और सुजीत कुमार को पकड़कर ले गई। इसके विरोध में सभी मेडिकल छात्रों ने बवाल मचा दिया। सुबह में अस्पताल के अंदर थोड़ी देर तक छात्रों ने मरीजों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बाधित किया। उन्होंने ओपीडी सेवा को बंद करवा दिया। हंगामे के कारण अस्पताल में कई ऑपरेशन भी टल गए। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।पटना ईजी आईजीआईएमएस बीते 4 दिनों से मारपीट का अखाड़ा बना हुआ है। मंगलवार को एमबीबीएस छात्र सुजीत कुमार की पिटाई कर दी गई। इसके बाद बुधवार को मेडिकल छात्रों ने ओपीडी और इमरजेंसी में जमकर हंगामा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.