जहानाबाद, सितम्बर 10 -- 10 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया गया था रद्द पुनपुन नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि से एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले गए थे रुट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।

जलस्तर में कमी का प्रभाव पटना - गया रेलखंड में सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है। पुनपुन नदी के जलस्तर में कमी होने से यात्रियों की समस्या का निदान हुआ। ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने से उक्त रेल खंड में यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी दूर हुई।

ट्रेनों का समयपालन गुरुवार को उक्त रेल खंड में लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से गुजरी। दैनिक यात्री, नौकरी पेशा और व्यवसाय करने वाले लोग पूर्व की भांति ट्रेनों में सवार होकर अपने-अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचे।

रद्द की गई ट्रेनों की संख्या छह दिनों पूर्व शुक्रवार की रात से चार,फिर शनिवार को द...