पटना, मार्च 19 -- रमजान के अंतिम जुमे पर 20 मार्च को पटना हाईकोर्ट बंद रहेगा। हाईकोर्ट के अल्पसंख्यक अधिवक्ता समुदाय के आवेदन पर हाईकोर्ट के तीनों संघों ने सर्वसम्मति से शुक्रवार को हाई कोर्ट में अवकाश घोषित करने की सिफारिश मुख्य न्यायाधीश से की थी। समन्यवय समिति के अनुरोध पर हाई कोर्ट ने 20 मार्च को कोर्ट बंद करने का आदेश दिया। इसके बदले 19 दिसंबर शनिवार को हाई कोर्ट खुला रहेगा। हाई कोर्ट में अन्य दिनों की तरह ही 19 दिसंबर को पूर्ण कार्यदिवस रहेगा। अब पटना हाईकोर्ट 23 मार्च सोमवार को खुलेगा और सामान्य अदालती कामकाज होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.