पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार, 16 साल तक जेल में बंद आरोपी निर्दोष निकला
पटना, सितम्बर 11 -- Bihar News: पटना हाईकोर्ट ने एक आपराधिक मामले में दायल अपील वाद पर सुनवाई करते हुए बिहार सरकार, पुलिस और जेल प्रशासन पर तीखी टिप्पणी की है। हत्या के मामले में 16 सालों से जेल में बंद आरोपी को निर्दोष पाए जाने पर कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। मामला समस्तीपुर का है। रंजीत कुमार झा नाम के शख्स को हत्या के आरोप से बरी करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि सिस्टम की लापरवाही के कारण एक निर्दोष व्यक्ति इतने वर्षों से जेल में सड़ता रहा। पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) को इस मामले में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू करने और कृत कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने का भी आदेश दिया गया है। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति कुमार मनीष की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई की। कोर्ट ने जांच एजेंसियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.