पटना, जून 5 -- Patna High Court New Chief Justice: न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम. राय ने शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की नई चीफ जस्टिस के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजधानी पटना स्थित लोकभवन के भव्य सभागार में आयोजित विशेष शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें इस शीर्ष संवैधानिक पद की शपथ दिलाई। इस बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल न्यायिक समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद समेत न्यायपालिका और शासन के कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू की जगह संभालेंगी कमान पटना उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी एम. राय ने इस पद पर न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू का स्थान लिया है, जो...