पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव रंजन ने फौजदारी दरबार में लगाई हाजिरी
दुमका, मार्च 23 -- जरमुंडी । पटना हाइकोर्ट के वरीय न्यायाधीश राजीव रंजन ने परिजनों के साथ रविवार को फौजदारी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर बासुकीनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित कुंदन पत्रलेख, अशोक मिश्रा, आशीष झा ने उन्हें षोडशोपचार विधि से भोलेनाथ की पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर न्यायाधीश व उनके परिजनों ने भोलेनाथ से अभीष्ट कामना कर सुख समृद्धि का आशीष मांगा। बाबा बासुकीनाथ के प्रधान मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात न्यायाधीश व उनके परिजनों ने मैया पार्वती, माता काली व शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की भी पूजा-अर्चना कर बाबा बासुकीनाथ की आरती की। इस मौके पर न्यायिक विभाग से जुड़े पदाधिकारी जरमुंडी डीएसपी सह इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, न्यायिककर्मी सहित बासुकीनाथ मंदिर के कर्मी व अन्य मौजूद थे। न्यायधीश और उनके परिजनों ने बासुकीनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.