पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने मंडल कारा का किया निरीक्षण
छपरा, जुलाई 17 -- छपरा, एक संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने शुक्रवार को मंडल कारा छपरा का निरीक्षण किया। उन्होंने कारा परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया । न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत न्यायमूर्ति ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कारा परिसर में पौधरोपण कर की। इसके बाद कंप्यूटर लैब सह दिनकर पुस्तकालय में स्वागत गान एवं देशभक्ति गीत के साथ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 21 बंदियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र तथा 14 बंदियों को चश्मे वितरित किए। यह भी पढ़ें- छपरा कोर्ट के निरीक्षी जज सह जस्टिस ने कोर्ट का किया निरीक्षण मंडल कारा प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.