पूर्णिया, अप्रैल 27 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पूर्णिया पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार बनमनखी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 निवासी अव्या शर्मा पिता स्वर्गीय बासुकी नंदन शर्मा को निर्धारित तिथि पर उच्च न्यायालय में पेश कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार सीडब्लूजेसी 873/26 (पूजा रानी बनाम बिहार राज्य) मामले में दिनांक 23 अप्रैल को पारित आदेश के अनुपालन में 27 अप्रैल को अव्या शर्मा की पेशी सुनिश्चित करनी है। न्यायालय ने निर्देश दिया है कि उन्हें न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद एवं न्यायमूर्ति सोनू श्रीवास्तव की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने महिला थाना की पदाधिकारी संगीता कुमारी को अव्या...