देवघर, अप्रैल 27 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। खड़गपुर से पटना जा रही 03229 पटना स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला से पर्स छिनतई की घटना सामने आई है। पीड़िता ने जसीडीह पहुंचकर रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार वह 24 अप्रैल को अपने परिजनों के साथ खड़गपुर से जसीडीह आ रही थी। देर रात यात्रा के दौरान एक स्थान पर ट्रेन के रुकने के समय दो अज्ञात युवक अचानक डिब्बे में घुसे और झपट्टा मारकर उनका पर्स लेकर फरार हो गए। छिनतई गए पर्स में मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड के अलावा करीब 30 हजार रुपए नकद थे। पीड़िता ने बताया कि पर्स में रखे दस्तावेजों और सामान की कुल कीमत लाखों रुपए के आसपास है। घटना के बाद पीड़िता ने जसीडीह रेल थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और संबंधित क...