पटना, अगस्त 30 -- पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के परेव घाट पर रविवार की सुबह बालू माफिया कुख्यात अपराधी अनीश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अपराधी अनीश को पैर में गोली लगी है। पुलिस अनीश एवं उसके साथी पीयूष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया है कि पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी रायफल, एक देसी कार्बाइन, दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 25 राउंड गोली बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा 40 राउंड गोली चलाई गई जबकि पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में 22 राउंड गोली चलाई गई। एक अन्य अपराधी पीयूष कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाष घटना की सूचना मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार दानापुर डीएसपी 2बअमरेंद्र कुमार झा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। मुठभेड़ के दौरान...