पटना, दिसम्बर 7 -- इंडिगो संकट के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई किराये की अधिकतम सीमा तय कर दी है। इसके बावजूद टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। रविवार की शाम को गोआईबीबो एप्लीकेशन पर पटना से मुंबई जाने के लिए सोमवार को कोई सीधी विमान सेवा उपलब्ध नहीं है। एयर इंडिया की वन स्टॉप फ्लाइट उपलब्ध है, जो पटना से दिल्ली होते हुए मुंबई जाएगा। इसका किराया 34,475 रुपये था। वहीं बेंगलुरु के लिए भी सोमवार को सीधी विमान सेवा नहीं है। स्पाइसजेट का वन स्टॉप विमान है, जो पटना से चेन्नई होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगा। इसका किराया 24650 था। लेकिन 10 दिसंबर को पटना से बेंगलुरु जाने के लिए इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। इसका किराया क्रमश: 20,052 और 20,310 रूपये था। हालांकि सोमवार को दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध है और इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.