पटना से पू्र्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी; दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में यात्रियों को सुविधा
हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 3 -- बिहार की राजधानी पटना से पूर्णिया के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन की सुविधा अब दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व पर भी मिलेगी। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन की अवधि फिर से बढ़ा दी है। पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली यह ट्रेन अब 16 नवंबर तक सप्ताह में 5 दिन चलाई जाएगी। इससे पहले 16 अक्टूबर तक इसकी अवधि बढ़ाई गई थी। इससे त्योहारों में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन की अवधि बढ़ने से पूर्णिया प्रमंडल और कोसी प्रमंडल के यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। त्योहारों और बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से पूर्णिया, अररिया ,सहरसा, मधेपुरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.