हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 27 -- बिहार की राजधानी पटना से नवी मुंबई के लिए पहली बार सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। वहीं, 4 सालों के बाद पटना एयरपोर्ट से आधी रात को भी विमान उड़ान भरने लगेंगे। पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विमानों का समर शेड्यूल जारी कर दिया है। विभिन्न विमानन कंपनियों ने 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक के लिए उड़ानों का ऐलान किया है। 29 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस का विमान पुणे से रात दो बजे पटना पहुंचेगा और देर रात 2:55 बजे पुणे के लिए यहां से उड़ान भरेगा। समर शेड्यूल के दौरान विभिन्न राज्यों से 44 विमान पटना आएंगे और उड़ान भरेंगे। इनमें 13 जोड़ी विमान पटना से दिल्ली और दिल्ली से पटना रूट पर संचालित होंगे। हैदराबाद से पटना और पटना से हैदराबाद के बीच चार जोड़ी विमानों का परिचालन होगा। इसी तरह, नवी मुंबई ...