पटना, फरवरी 17 -- बाढ़ के जमुनीचक गांव में 29 जनवरी और 14 फरवरी को दो युवकों की मौत मेनजाइटिस बीमारी से हुई थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर जांच की। डॉक्टरों का दावा है कि जांच में मौत का कारण मेनिनजाइटिस बीमारी हो सकती है। डॉक्टरों की टीम पटना से सोमवार को जमुनीचक गांव पहुंची। गांव पहुंचकर मामले की जांच की और बताया कि रहस्यमय बीमारी से नहीं मेनजाइटिस बीमारी से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं दो मरीजों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमुनीचक गांव के चौधरी टोला में लोग रहस्यमयी बीमारी कहकर दहशत में हैं । पंद्रह दिनों में मनीष और कुणाल की तबीयत खराब हुई थी । इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई थी। टीम में डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद की टीम लगातार इस पर नजर रख रही है । स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पटना में मौत के ब...