आरा, जुलाई 6 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। तीन वर्ष पूर्व पटना जिले से चोरी हुई अपाचे बाइक को पवना थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान पवना बाजार के नजदीक से बरामद कर बाइक सवार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपित संदेश थाना क्षेत्र के तिवारिचक गांव का रहने वाला रंजीत कुमार है। बरामद बाइक पटना जिले के नेउरा थाने के जैतीपुर गांव की है । थाना प्रभारी अनीश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वाहन का पेपर नहीं दिखाने पर शक के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि वाहन का नंबर प्लेट बदला गया है व फर्जी नंबर प्लेट लगा वाहन चलाया जा रहा है। जब बारीकी से छानबीन की गई तो पाया गया कि उक्त बाइक तीन वर्ष पूर्व पटना जिले के नेउरा थाने के जैतीपुर गांव से चोरी की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उक्त बाइक अपने एक दोस्त से मांग कर पवना बाजार आया...