समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी पुलिस ने पटना से चुराई गई एक महंगी बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तरी धमौन, वार्ड 01 निवासी विजय राय के पुत्र मंजीत राय (23) के रूप में की गई है। पुलिस ने चोरी की याम्हा बाइक को जब्त कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पटोरी की अपर थानाध्यक्ष अंशु कुमारी ने बताया कि बेगूसराय के एक व्यक्ति की काले रंग की आर - 15 याम्हा बाइक पटना में चोरी हो गई थी। इस मामले में पटना के कंकड़बाग थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सोमवार को पुलिस की 112 टीम की नजर गश्ती के दौरान एक गैराज में बाइक धुलवा रहे युवक मंजीत पर पड़ी। उसकी गतिविधि संदेहास्पद नजर आयी। 112 पुलिस टीम में शामिल एएसआई मंगल भगत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंजीत को दबोच लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि चोरी के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.