पटना, फरवरी 26 -- पटना से गयाजी के डोभी तक ग्रीन कॉरिडोर बनेगा। इस बीच राष्ट्रीय उच्च पथ के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाएंगे। किसानों से बात कर उनकी जमीन का भी उपयोग किया जाएगा। इससे हरियाली बढ़ेगी। साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ेगी। विधानसभा में गुरुवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर बनाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसमें सहकारिता विभाग से भी मदद ली जाएगी। मंत्री गुरुवार को विधानसभा में नीतीश मिश्र के ध्यानाकर्षण पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी इस तरह के ग्रीन कॉरिडोर बनाये जाने पर पहल होगी। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंत्री से कहा कि आबादी के अनुपात में बिहार में जैविक उद्यान की संख्या काफी कम है। जबकि, कर्नाटक और पश्चिम बंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.