पटना से कहलगांव तक गंगा उफनाई, जलस्तर में हुई वृद्धि
भागलपुर, जुलाई 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पड़ोसी राज्य यूपी और झारखंड में हो रही बारिश का असर बिहार में बह रही गंगा में दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे के अंदर पटना से लेकर कहलगांव तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग ने प्रमुख गेज स्थलों पर जलस्तर में वृद्धि के आंकड़े को सार्वजनिक किया है। भागलपुर में नवगछिया की ओर कोसी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को गंगा का जलस्तर दीघा घाट में 20 सेमी, गांधीघाट में 18 सेमी, हाथीदह में 04 सेमी, मुंगेर में 36 सेमी, भागलपुर में 16 सेमी और कहलगांव में 14 सेमी बढ़ा है। यह भी पढ़ें- भागलपुर में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी इसका असर मैदानी और दियारा हिस्सों में पड़ने लगा है। खेतों में लगी फसलें डूबने के कगार पर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.