भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में मुर्गियों की मौत जारी है। प्रतिदिन दो-चार मुर्गियां मर रही हैं। हालांकि पूरे बाड़े को सैनिटाइज किया गया है लेकिन मुर्गियों की मौत नहीं रुक रही है। दो दिन पहले पटना स्थित एलआरएस से आई टीम ने दोबारा पूरे प्रक्षेत्र की जांच की। साथ में दो मृत मुर्गियों का शव सील पैक कर पटना स्थित लैब ले गई है। एक सप्ताह पहले भी एलआरएस की टीम आई थी और मृत मुर्गियों के ब्लड सैंपल ले गई थी। सारे सैंपल पटना से कोलकाता स्थित लैब भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट 20 अप्रैल तक आने की संभावना है। यह भी पढ़ें- पटना से आई टीम दो मृत मुर्गियां जांच के लिए ले गईं प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक (एडी) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अब तक करीब 150 से अधिक मुर्गियां मर चुकी हैं। जब तक रिपोर्ट न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.