पटना से आई इंजीनियरों की टीम भी नहीं ठीक कर पायी ऑक्सीजन प्लांट
धनबाद, मई 23 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल का पीएसए (ऑक्सीजन) प्लांट तीसरे दिन शुक्रवार को भी नहीं बन सका। प्लांट को दुरुस्त करने पटना से आई इंजीनियरों की टीम के पूरे दिन प्रयास के बावजूद मशीन ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद इंजीनियर खराब सॉफ्टवेयर सिस्टम को ठीक करने के लिए अपने साथ रांची ले गए हैं। फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलेंडरों से हो रही है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मरीजों को ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि बुधवार शाम तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान अस्पताल परिसर में स्थापित 600 एलपीएम क्षमता वाला पीएसए ऑक्सीजन प्लांट अचानक बंद हो गया था। तेज आवाज के साथ प्लांट का डिस्प्ले बंद हो गया और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित हो गई।
तकनीकी खराबी के कारण पीएसए प्लांट के नोडल पदाधिकारी डॉ पीयूष सेंगर ने बताया कि बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.