पटना सीबीआई केस में रिटायर्ड जीएसटी ऑफिसर के घर रेड
बोकारो, जुलाई 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पटना व धनबाद सीबीआई टीम ने मंगलवार शाम बोकारो के चिरा चास थाना अंतर्गत कैलाश हाउसिंग अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 53 में रहने वाले शक्ति सिंह के घर रेड किया। शक्ति सिंह बिहार में जीएसटी ऑफिसर के तौर पर सेवा दे चुके है, दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद बोकारो में रह रहे है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना सीबीआई ने वर्ष 2019 के जीएसटी घोटाले के मामले में जुलाई माह में प्राथमिकी दर्ज की है। इस केस में सर्च वारंट जारी होने के बाद बोकारो जमशेदपुर में एक साथ रेड चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटायर्ड जीएसटी ऑफिसर शक्ति सिंह के घर से सोना चांदी नगद व बेनामी संपति से जुड़ी बरामदगी हुई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। समाचार संकलन तक सीबीआई धनबाद व पटना की जांच जारी थी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.