पटना, मार्च 9 -- पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिली है। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर की तलाशी चल रही है लेकिन कामकाज पर असर नहीं पड़ा है।कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वालों की जांच हो रही है। कोर्ट परिसर के अंदर मास्क पहन कर जाने वालों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना है जब ईमेल के जरिए कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। पटना के अलावा बेगूसराय कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।ईमेल के माध्यम से सोमवार को सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन व सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सोमवार देर रात 12:42 बजे एक ई-मेल के जरिए जिला न्यायालय को धमकी भेजी गई। जिसमें कोर्ट परिसर और जज के चैंबर में बम लगाए जाने का दावा किया गया। बम से उड़ाने का ...