पटना, जुलाई 10 -- चौक थाना क्षेत्र के हरिमंदिर गली से बुधवार रात गुजर रहे दो निहंगों ने 45 वर्षीय गुरुचरण सिंह लांबा उर्फ अंटू सिंह पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। तलवारा की वार से बचने के क्रम में लांबा की दो अंगुली कट गई। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। एएसपी राजिकशोर सिंह ने बताया कि इस घटना में पंजाब के अमृतसर निवासी रंजीत सिंह का पुत्र जोधा सिमरण सिंह और गुरदासपुर निवासी स्वर्गीय गुरुपाल सिंह का पुत्र सुखमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जख्मी के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: जानलेवा हमला कर घायल कर देने के मामले में तीन धराए पकड़ाए दोनों निहंग से पुलिस पूछताछ कर रही है।जख्मी युवक ने बताया कि वह दुकान बंदकर घर के बाहर चचेरे भाई सुरजीत सिंह बेदी और पड़ोसी बब...