पटना, मार्च 10 -- दीवान मोहल्ला, सीढ़ी घाट स्थित प्राचीन शिवमंदिर में शिव महापुराण कथा को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं भद्र घाट पहुंचीं, जहां पूजा अर्चना के कलश में जलभर कर गुरहट्टा होते हुए वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में सिद्धु बाबा, अतुल कुमार, अनिल श्रीवास्तव, प्रियदर्शी, शेखर पुजारी, अंकुर,रवींद्र कुमार मिश्र शामिल थे। इसके बाद गंगोत्री धाम से आए संत ओम प्रकाश शास्त्री ने कथा आरंभ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.