पटना, जून 26 -- मुर्हरम की नवमीं तिथि पर शिया समुदाय की ओर से बॉली इमामबाड़ा, बादशाह मंजिल से दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जो बड़ी हवेली गुजरी बाजार तक गया। इसके बाद पानदरीवा गली से दर्जनों अलम के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। आयोजन में जीनत-ए-अजा,दस्त-ए- सज्जदिया, अंजुमन-ए- अब्बासिया अंजुमन-ए- पंजेतनी, अंजुमन-ए-हैदरी व अंजुमन -ए-सज्जदिया समेत कई अंजुमन के लोग शामिल हुए। जो कि नौहाखानी व मर्सिया पढ़ते चल रहे थे। इसमें चमडोरिया इमामबाड़ा के सचिव सैयद शाह जौहर इमाम जौनी, सरबर इमाम, सैयद हसन अली,सैयद सिकंदर अली,सैयद अमीर अली, डॉ सिकंदर अली, तनवीरूल हसन तन्नू, संजर अली के साथ काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल थे।इधर यह भी पढ़ें- गूजीं या हुसैन या अब्बास की सदाएं खाजेकलां सिंघी दालान स्थित मेहंदीअली खान साहब का इमामबाड़ा वक्फ स्टेट में मजलिस का आयोजन संय...