पटना समेत 12 जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश के आसार
पटना, सितम्बर 1 -- राज्य में बुधवार को 12 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इनमें पटना, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में मध्यम, जबकि गया जी, जमुई और नवादा में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के बुधवार के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों के अलावा शेष बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष हिस्सों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के आसार हैं। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधियां सक्रिय रहीं। औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.