पटना समेत बिहार के 6 जिलों में गुरुवार को 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही बंद कर दें सभी लाइट
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 13 -- राजधानी पटना समेत बिहार के 6 जिलों में युद्ध जैसे हालात में आम नागरिकों को तैयार करने के लिए गुरुवार 14 मई को हवाई हमले का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जिले में 15 मिनट का ब्लैकआउट (पू्र्ण अंधेरा) रहेगा। ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल गुरुवार शाम 7 बजे से शाम 7.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। ठीक 7 बजे खतरे का सायरन बजने के साथ ही इन जिलों की बिजली गुल हो जाएगी और परिवहन व्यवस्था ठहर जाएगी। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी 7 मई को इसी तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल में भी बंद होंगी लाइटें पूर्वाभ्यास के दौरान आकस्मिक सेवा से जुड़े एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड और अस्पताल आदि जगहों पर भी ब्लैकआउट रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.