पटना, मार्च 7 -- पटना समेत प्रमुख शहरों के प्रवेश मार्गों पर हरित पट्टी विकसित होगी। विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राज्य के प्रमुख शहरों के प्रवेश मार्ग पर हरित पट्टी विकसित करने को कहा है। वे शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। इसमें गयाजी में चिड़ियाघर के निर्माण व जल-जीवन-हरियाली अभियान पर विस्तार से चर्चा की गयी। उन्होंने श्री किशोर को बिहार के हरित आवरण को बढ़ाने तथा विभिन्न राजमार्गों पर हरित पट्टी का विकास करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कहा कि पटना जिले के विभिन्न प्रवेश मार्गों सहित राज्य के विभिन्न प्रवेश मार्गों पर हरित पट्टी का विकास किया जाए ताकि आगंतुकों को राज्य में तथा राज्य की राजधानी पटना में प्रवेश करते समय हरित ...