पटना समेत इन 8 हाई कोर्ट्स को मिले नए चीफ जस्टिस, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- देश के आठ हाई कोर्ट्स को उनके नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आठ न्यायाधीशों की लिस्ट जारी करके इसका ऐलान किया है। जिन आठ उच्च न्यायालयों को नए चीफ जस्टिस मिले हैं उनमें पटना हाई कोर्ट, कलकत्ता हाई कोर्ट, राजस्थान हाई कोर्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट शामिल हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, "संविधान से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श पर राष्ट्रपति निम्न उच्च न्यायालयों में मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.