समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- पूसा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में आयोजित 3 दिवसीय रीजीनल लेवल बास्केटबॉल प्रतियोगिता गुरूवार की देर शाम संपन्न हो गया। इस दौरान पटना संकुल ओवर ऑल विजेता बना। जबकि कटिहार संकुल उपविजेता बना। मौके पर सभी विजेताओं को कप, मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व बालिका वर्ग के अंडर-14 में कटिहार संकुल ने पटना संकुल को हरा प्रथम स्थान पाया। रांची संकुल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में पटना संकुल विजेता एवं बर्धमान संकुल उपविजेता रहा। कटिहार संकुल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में पटना संकुल विजेता व बर्धमान उपविजेता रहा। कटिहार तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग के अंडर-14 में कटिहार संकुल विजेता, रांची उपविजेता एवं पटना तीसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल व बैडमिंटन में पटना ओवरऑल चैंपियन अंडर-1...