पटना, अप्रैल 3 -- पटना नगर निगम क्षेत्र में हुडको की सीएसआर पहल के अंतर्गत 12.5 मीटर ऊंचे 35 हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए एक करोड़ 61 लाख 54 हजार नौ सौ पचास रुपये के अनुदान की स्वीकृति दी है। इसको लेकर बांकीपुर की जनता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया है। गौरतलब हो कि पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधायक रहते हुए नितिन नवीन ने पटना में 35 स्थलों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की अनुसंशा की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है।बांकीपुर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर नितिन नवीन के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि नितिन नवीन के प्रयासों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.