मधुबनी, जनवरी 25 -- जयनगर। स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल मैदान में टाउन क्लब जयनगर द्वारा आयोजित इनामी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जनवरी सोमवार को पटना व सिरहा नेपाल के बीच होगा। रविवार को टाई ब्रेकर में सिरहा नेपाल की टीम जीती। इसके पूर्व निर्धारित समय में सिवान व नेपाल दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। टाउन क्लब के अध्यक्ष कैलाश पासवान ने बताया कि पेनाल्टी शॉट के जरिये नेपाल ने बढ़त बनायी। मौके पर हीरा मांझी, बबलू राउत, सुधीर गुप्ता, विकास चन्द्र, संतोष साह सहित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...