पटना, फरवरी 18 -- पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में अंदर जाकर किया नारेबाजी पटना, मुख्य संवाददाता। पीयू छात्रसंघ चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन जहां विवि में नामांकन पर्ची जमा किया जा रहा था। वहीं पटना वीमेंस कॉलेज के गेट पर उम्मीदवार और उनके समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच एक संगठन ने हाथ में बैनर और झंडा लेकर कॉलेज परिसर में चले गये। कॉलेज परिसर में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सौ से ज्यादा छात्र शामिल थे। बता दें कि पटना विवि छात्रसंघ चुनाव समिति ने पहले ही सभी उम्मीदवारों को दिशा निर्देश जारी किया था। इसके तहत सभी उम्मीदवारों को कॉलेज परिसर में केवल पांच समर्थक के साथ ही जाना था। उम्मीदवारों को 21 से 26 फरवरी के बीच ही जाकर प्रचार करनी थी। लेकिन बुधवार को नॉमिनेशन समाप्त होते ही छात्र कॉलेज परिसर में घुस कर नारेबाजी करने लगे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.